अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर में रामलला की आरती की। राम मंदिर में मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा के आरोहण का अनुष्ठान शुरू हो गया है।
रक्षा मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस ध्वज को गुजरात में अहमदाबाद के एक पैराशूट स्पेशलिस्ट ने बनाया है। इसका वजन दो से तीन किलो के बीच है। यह 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे झंडे के पोल के हिसाब से बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 11.52 बजे से दोपहर 12.35 बजे के बीच शुभ अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण करेंगे।