पहली पारी समाप्त, केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा शतक, MI को मिला 169 रनों का टारगेट

Update: 2022-04-24 15:57 GMT

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं लखनऊ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के नाबाद शतक के दम पर मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। केएल ने मुंबई के सामने 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल के बाद मनीष पांडे ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। केएल राहुल का यह आईपीएल 2022 में दूसरा और कुल चौथा शतक है।

इसके पहले रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 15वें सीजन का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया. मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा है और उसका अभी तक जीत का खाता तक नहीं खुल पाया है. उसने अभी तक अपने सभी 7 मैच हारे हैं. वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ ने 7 में से 4 मैच जीते हैं जो तालिका में 5वें स्थान पर है.

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ इस सीजन में हार की डबल हैट्रिक लगाई। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई सीजन के पहले 6 मैच हारी है। इससे पहले मुंबई 2014 में सीजन के पहले 5 मैच हारी थी। लखनऊ सुपर जाइंट्स इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई 6 हार के साथ 10वें पायदान पर है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के शतक के दम पर मुंबई के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके सामने टीम 181 ही रन बना सकी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स को केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने तेज तर्रार शुरुआत दी। 52 के स्कोर पर टीम को क्विंटन डी कॉक (24) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद राहुल को मनीष पांडे (38) का साथ मिला और दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 60 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। लखनऊ ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 6 और ईशान किशन 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंदों पर 31 रन की धुआंधार पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला। ब्रेविस को आवेश खान ने आउट किया। इसके बाद सूर्यकुमार (37) यादव और तिलक वर्मा (26) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, मगर रन रेट काफी बढ़ गया था। पोलार्ड ने अंत में 25 रन जरूर बनाए मगर वह टीम को जीता नहीं पाए। आवेश खान ने लखनऊ के लिए सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

Similar News