तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने बालटाल से अमरनाथ गुफा तक यात्रा शुरू की

देखें वीडियो

Update: 2023-07-01 01:55 GMT

जम्मू। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बालटाल से अमरनाथ गुफा तक यात्रा शुरू की। वही अमरनाथ यात्रा में गए एक यात्री ने बताया कि कई हजार लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शन अच्छे होंगे। कश्मीर के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं और BSF, CRPF भी बहुत मदद कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए लोगों ने यहां लंगर भी लगाए हुए हैं उसके लिए उनको धन्यवाद।

बता दें कि आज सवेरे प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया। इस मौके पर उप आयुक्त, गांदरबल श्यामबीर ने कहा कि आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।

इस बीच शुक्रवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच पहले जत्थे में 164 छोटे बड़े वाहनों में 3488 यात्री रवाना हुए, जो देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में पहुंच गए थे।

Tags:    

Similar News