फायरिंग, कपल से बहस के बाद युवक को कनपटी में मारी गोली

हालत गंभीर

Update: 2026-05-26 17:13 GMT
Delhi दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक फूड पॉइंट पर गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। इस घटना में साहिल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फूड पॉइंट पर खाना खाने गया था। इसी दौरान पास बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने साहिल की कनपटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद घायल साहिल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही अमर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़ा मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
Tags:    

Similar News