Fire News: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

बड़ी खबर

Update: 2024-06-04 18:04 GMT
Kota: कोटा। कोटा बजरंग नगर स्थित तिरुपति आवास कॉलोनी में सोमवार दोपहर फर्नीचर गोदाम Furniture Warehouse में आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग में गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी और प्लास्टिक का सामान जल गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम भी था। गोदाम मालिक ने न तो फायर एनओसी ली थी और न ही गोदाम में फायर उपकरण लगवाए थे। गोदाम आवासीय कॉलोनी की गलियों में है, जहां बड़ी दमकलों को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी।
50 दमकल कर्मचारियों ने 12 दमकलों से 2 घंटे में आग पर काबू पाया।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आग से दमकलकर्मी भी जल सकते थे, इसलिए गोदाम की छत पर लगे टीन शेड की दीवार तोड़ी गई। आग सबसे ज्यादा वहीं लगी थी। दमकल कर्मियों ने आसपास की छतों से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। सिंधी कॉलोनी में चार मंजिला कपड़े के गोदाम में सोमवार शाम करीब 6 बजे आग लग गई। आग तीसरी मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग बुझाने के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में हाइड्रोलिक दमकलें मंगवानी पड़ीं। रात 11 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। करीब 50 कर्मचारी लगाए गए थे। जब ये पर्याप्त नहीं रहे तो घर गए कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। 10 से ज्यादा दमकलों ने 1 लाख लीटर से ज्यादा पानी और 150 लीटर फोम का इस्तेमाल किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि दोपहर में बजरंग नगर में लगी आग बुझाने के बाद कुछ कर्मचारी घर चले गए थे।

सिंधी कॉलोनी में लगी आग की भयावहता को देखते हुए उन्हें घर से बुलाना पड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी व्यास ने बताया कि गोदाम में हमेशा दो-चार लड़के काम करते हैं और सामान ढोने वाले मजदूर रहते हैं। संयोग से सोमवार को अंदर ज्यादा लोग नहीं थे। जानकारी मिली है कि दो-तीन लड़के अंदर थे, वे भी आग लगते ही बाहर आ गए। यदि दूसरी या तीसरी मंजिल पर कोई होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। नीचे गोदाम से माल बचाया जा सकता था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका, लेकिन शार्ट सर्किट माना जा रहा है। नहीं थे अग्निशमन उपकरण : दिनेश अंबवानी की फर्म हरिओम ट्रेडर्स के होजरी गोदाम में आग लगी। चारों मंजिलों के हर कमरे में कपड़े भरे थे। रिहायशी इलाके में बने गोदाम में अग्निशमन उपकरण नहीं थे।
गोदाम मालिक को नोटिस दिया जाएगा। गोदाम रिहायशी कॉलोनी में होने से इमारतों को भी खतरा था।
यह तीन मंजिला इमारत है, जिसके नीचे शोरूम है। तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगाकर माल भरा गया था। शोरूम मालिक सुनील का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में बड़ी मात्रा में बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल और घरेलू फर्नीचर रखा हुआ था। शोरूम नीचे है। यदि आग नीचे तक पहुंचती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। हादसे के वक्त वह नीचे शोरूम में थे। हाल ही में बड़ी मात्रा में प्लाई मंगवाई थी। सब कुछ जलकर राख हो गया। फायर उपकरण नहीं थे, नोटिस दिया जाएगा: चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि यह गोदाम फर्नीचर कारोबारी का है, लेकिन उनके पास फायर एनओसी नहीं थी। फायर उपकरण भी नहीं थे। ऐसे में उन्हें नोटिस दिया जाएगा। यह रिहायशी कॉलोनी है, इसलिए जिम्मेदारी ज्यादा है। आग बुझाने में सबसे बड़ी दिक्कत फायर टेंडर को गली तक ले जाने में आई। किसी तरह चारों तरफ फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->