उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले में शार्ट सर्किट से सड़क के किनारे करीब आठ दुकानों में आग लगई और दुकानें जलकर राख हो गई. स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट और आग को बुझाने की कोशिश की. ये मामला उन्नाव (Unnao) के सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास का बताया जा रहा है. हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी उन्नाव में आग लगने से कई दुकानें राख हो गई थी.



Tags: