इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग, राहत-बचाव कार्य जारी

Update: 2026-04-27 17:59 GMT
Delhi दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में सोमवार को एक इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और इमारत को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tags:    

Similar News