नई दिल्ली: प्रयागराज में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगातार जारी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
DCP अभिषेक भारती ने कहा, "...हमें यहां आग की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर 18 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। सेना के भी 4 फायर टेंडर मौजूद हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण के लिए जांच की जा रही है।"