शॉर्ट सर्किट से गुड़ मंडी में लगी आग, देखें Video

छह दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने में संभाला मोर्चा

Update: 2026-05-07 15:28 GMT
Muzaffarnagar मुज़फ्फरनगर: एशिया प्रसिद्ध गुड़ मंडी में गुरुवार को एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गुड़ मंडी में व्यापारी शुभम गुप्ता के बारदाना, दोने-पत्तल और तिरपाल के गोदाम में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।




देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की दुकानों और गोदामों में भी दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों और कॉलोनीवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचीं छह दमकल गाड़ियां और बड़ी संख्या में दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के अधिकारी लगातार आग बुझाने की कार्रवाई में लगे हैं। प्रशासन की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News