रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

breaking

Update: 2026-05-18 02:10 GMT

बिहार। रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया.



Tags:    

Similar News