यूपी। गाजियाबाद के एक पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचे। इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते हैं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 8-10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
हिंडन के डीसीपी निमिश पाटिल ने बताया कि आज 4 मार्च की आधी रात करीब 12 बजे खोड़ा थाने को सूचना मिली कि एक पांच मंजिला इमारत के भूतल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
डीसीपी ने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है। इस इमारत में करीब 150 लोग रहते हैं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 8-10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। 8-10 दमकल इंजनों ने आग पर काबू पा लिया है।