फाइल फोटो 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कब के संपन्न हो चुके हैं, लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला है कि टीएमसी की शिकायत बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने नगरपालिका से राहत सामग्री चुराई है।

कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में एक जून को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ सौमेंदु अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर सुवेंदु और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।



Tags: