राजा भैया के खिलाफ FIR, जानिए क्यों कसा कानून का शिकंजा

जानें पूरा मामला.

Update: 2025-03-09 06:39 GMT

फाइल फोटो

दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उनकी शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि सफदरजंग एन्क्लेव थाने में उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये मामला पहले से क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल(caw cell) में चल रहा था. मामला मीडिएशन सेंटर भी गया था. लेकिन इसके बाद मामला जब थाने आया तो केस दर्ज किया गया है.
आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है. बीते दिनों भानवी ने तलाक मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने पति (राजा भैया) पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही एक महिला पत्रकार से अफेयर का भी आरोप लगाया था.

Tags:    

Similar News