नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती गुरुद्वारे के अंदर घुसाए और सोशल मीडिया पर स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी जबरदस्ती गुरुद्वारे के अंदर घुसाए गए. उनका दावा है कि ये प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के समर्थक थे.
उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर पूरी स्थिति को बहुत ही गलत तरीके से दिखाया गया. अब उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
अपनी शिकायत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक सुनियोजित तरीके से गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और उन्होंने परिसर के अंदर अफरा-तफरी और अशांति फैलाई. उनका आरोप है कि इन लोगों ने राजनीतिक गतिविधियों के लिए 'गुरु घर' की पवित्रता का इस्तेमाल करने की कोशिश की.
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने सिर्फ शांति बनाए रखने, परिसर की पवित्रता को सुरक्षित रखने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था. शिकायत के साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक वीडियो भी दी है.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
Tags: