वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई लोकल ट्रैन में किया सफर

Update: 2024-02-24 12:54 GMT
मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मुंबई लोकल में सफर का अनुभव लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लाखों मुंबईकरों के दैनिक आवागमन के साधन शहर की प्रतिष्ठित लोकल ट्रेन में सफर किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी से रूबरू होने का नया तरिका अपनाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई की लोकल ट्रेन सफर किया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यात्रियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वित्त मंत्री सीतारमण को यात्रियों के सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में, सीतारमण को लोकल ट्रेन में यात्रियों से घिरा हुआ दिखाया गया है। वह मुस्कुरा रही हैं और उनसे बात कर रही हैं। यात्री उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। सीतारमण ने धैर्यपूर्वक उनके सवालों का जवाब दिया और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह यात्रियों की समस्याओं को समझती हैं और उन्हें दूर करने के लिए काम किया जाएगा।
Tags:    

Similar News