पार्किंग को लेकर झगड़ा, साइंटिस्ट की दुखद मौत का LIVE वीडियो, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियो सामने आया.

Update: 2025-03-13 05:52 GMT
मोहाली: पंजाब के मोहाली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के एक साइंटिस्ट की मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मृतक की पहचान अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया. अभिषेक स्वर्णकार पहले से ही बीमार थे और उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हो चुकी थी. साथ ही, वह डायलिसिस पर थे. इस विवाद में धक्का मुक्की हुई और वे बुरी तरह गिर पड़े. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया.
मृतक अभिषेक स्वर्णकार के परिजन और पड़ोसी इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि अभिषेक पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे, ऐसे में यह घटना उनके लिए बेहद दर्दनाक रही.
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
यह घटना पार्किंग विवाद जैसे छोटे मुद्दों पर बढ़ती हिंसा को दर्शाती है. अभिषेक स्वर्णकार की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलवाती है.
Tags:    

Similar News