जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2023-06-24 13:59 GMT
नर्मदापुरम। जिले के ग्राम रेवामुहारी में आज सुबह जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिससे इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह ग्राम रेवामुहारी में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में मौके पर एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग भोपत सिंह मालवीय,त्रिलोकचंद,बहादुर एवं प्रेमशंकर घायल हुये है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे है। इधर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश ने आये दिन हत्या के मामले सामने आरहे है। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए जिससे की हत्या की दर कम हो सके। ऐसे गुना करने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। जिससे कोई भी बदमाश ऐसे कदम उठाने से पहले दस बाद सोचे।
Tags:    

Similar News

-->