पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...

मची अफरा-तफरी

Update: 2023-03-08 15:51 GMT
संभल। संभल में मंगलवार शाम को शहर के चामुंडा देवी मंदिर हल्लू सराय स्थित एक प्‍लास्टिक पाइप के गोदाम में आग लग गई। यह घटना शाम करीब साढे़ छ: बजे लगी। फिलहाल, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन आग तेजी से आसपास के इलाके में फैल रही है। उसे बुझाने के लिए जिले भर से फायर ब्रिगेड गाड़ि‍यों को बुलाया गया है। ये पाइप ग्रामीण इलाके में पानी की सप्‍लाई के लिए एक प्राइवेट कंपनी ने रखे थे।
प्रशासन गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों को घरों से दूर भेज रही है। बिजली काटी जा चुकी है। हालांकि, आग देखने के लिए लोगों की जुट रही भीड़ एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। पाइप के गोदाम के बारे में बताया जा रहा है कि ये पाइप ग्रामीण इलाकों में पेयजल की सप्‍लाई के लिए थे। यह काम एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया था। यह सामाना उसी संस्‍था का था। पाइप के अलावा प्‍लास्टिक का भी काफी सामान यहां रखा गया है। यह गोदाम किराए का था। आग में काफी सामान जल गया है।
Tags:    

Similar News