लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...
दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में आज दोपहर भीषण आग लगने लग गई। इस हादसे के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है, ये आग मार्केट में स्थित दुकान में सोमवार को लगी थी. सूचना पाते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है. आग लगने के कारण मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल है. बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है हालांकि आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है.