उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को करीब 270 यात्रियों और चालक दल को लेकर जा रही एक फेरी समुद्र में पलट गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 237 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब 22 लोग अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। फेरी के प्रस्थान के 15 मिनट बाद ही उसमें पानी भरने लगा था। खराब मौसम को संभावित कारण बताया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जांच के तहत फेरी के कप्तान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।
आइसलैंड के मतदाताओं ने यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सरकारी प्रसारक आरयूवी ने बताया कि अभी कुछ मतों की गिनती बाकी है, लेकिन इनके नतीजे से परिणाम बदलने की उम्मीद नहीं है। सरकार ने सदस्यता को व्यापार युद्धों और आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए इसे अब या कभी नहीं का मौका करार दिया था।
तुर्की साइप्रस के नेता तुफान एरहुरमान ने बताया कि अब तक 237 लोगों को जिंदा बचाया गया है. उन्होंने कहा कि 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 लोगों की तलाश अभी जारी है. उन्होंने कहा कि वे 237 लोगों तक जिंदा पहुंच चुके हैं. लेकिन सात लोगों को बचाया नहीं जा सका है.हादसे से एक दिन पहले साइप्रस में तेज तूफान आया था. खराब मौसम के कारण शनिवार को द्वीप के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक और समुद्री हादसा हुआ था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. ऐसे में फेरी के पलटने की वजह को लेकर मौसम पर भी सवाल उठ रहे हैं.
उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने कहा कि इस समय सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल, स्वास्थ्य विभाग और खोज एवं बचाव दल मिलकर अभियान चला रहे हैं.