ट्रक की चपेट में आई महिला टीचर, दर्दनाक मौत

बड़ी खबर

Update: 2024-09-06 18:42 GMT
Guna. गुना। मध्य प्रदेश के गुना के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई। हादसा दोपहर फतेहगढ़ चौराहे पर हुआ, जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को शिक्षका को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। वर्ष 2023 में ही नवीन नियुक्ति पर शिक्षिका के रूप में
पदस्थ हुई थी।


मृतिका की पहचान वंदना पत्नी महेश धाकड़ (45) के रूप में हुई है, जो की विंध्याचल कॉलोनी में निवास करती थी। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल परिसर में शिक्षकों और महिला के परिजनों का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा कि रोज की तरह महिला शिक्षिका वंदना अपनी ड्यूटी से घर को लौट रही थी। इसी बीच एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से महिला शिक्षिका की स्कूटी ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन लगाते रहे, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। घटना के1 घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।
Tags:    

Similar News

-->