महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट जब्त

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-09-12 18:39 GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के द्वारिका धाम की है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांधीनगर थाना क्षेत्र के द्वारिका धाम में रहने वाली डॉक्टर जूही कपूर सीठा (डेंटिस्ट) ने आत्महत्या की है। पति-पत्नी दोनों डेंटिस्ट थे। करोंद पर क्लिनिक खोला था। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मृतिका के दोनों बच्चे स्कूल गए थे।
पति डॉक्टर ऋषि सीठा सामान लेने मार्केट गए थे। जूही कपूर ने फोन पर पति को कहा कि मैं नहाने जा रही हूं, जल्दी आओ, लेकिन घर जब वह घर पहुंचे तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बराम दिया है। जिसमें लिखा है कि ‘मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं मैं अपने आप से परेशान हूं.आई लव यू’। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->