दिल्ली में गैंगवॉर की आशंका, बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर

Update: 2025-03-28 16:00 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। 28 मार्च 2025 को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान करण थापा के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां करण थापा को लगीं. गोली लगने के बाद करण को राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को इस वारदात के पीछे गैंगवॉर की आशंका है, क्योंकि मृतक करण थापा पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


दिल्ली में इस तरह की वारदातों से इलाके में डर और गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान करण थापा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां करण को लगीं। गंभीर हालत में उसे राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक
जांच में पुलिस को गैंगवॉर का शक है, क्योंकि मृतक करण थापा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News