बदनामी का डर: नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, घटना जानकर लोग रह गए सन्न

युवती के साथ हुई हैवानियत और फिर उनकी मौत ने सबको सन्न कर दिया है.

Update: 2021-09-11 12:39 GMT

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में 30 साल की युवती के साथ हुई हैवानियत और फिर उनकी मौत ने सबको सन्न कर दिया है। अब राज्य के ही अमरावती जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस मामले के आरोपी को 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इस मामले में इलाके के पुलिस सब-इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने मीडिया को जानकारी दी है कि शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह दावा किया गया था कि एक युवक ने 15 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की गर्भवती भी हो गई थी।

पुलिस ने कहा, 'हमें शिकायत मिली थी कि एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वो गर्भवती हो गई और बाद में उसने फांसी लगा ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 15 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इधर इसी तरह के एक अन्य मामले में महाराष्ट्र की एक अदालत ने ठाणे जिले में ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी 49 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता डी शिरभाते ने भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुंब्रा के रहने वाले आरोपी को उसके परिचित की ढाई साल की बच्ची से बलात्कार करने का दोषी पाया और उसे दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया।

Tags:    

Similar News

-->