विधवा बहू के कमरे से आवाज आने पर खुली ससुर की नींद, प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
पढ़े पूरी खबर
अलीगढ़। अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को विधवा महिला से फेसबुक पर प्यार हो गया। महिला के बुलाने पर युवक उससे मिलने उसके घर चला गया। वहां लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और युवक की जमकर धुनाई कर दी। युवक के फोन में महिला की अश्लील वीडियो भी मिली। हालांकि महिला ने उसके खिलाफ बयान दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। महिला व प्रेमी अलग-अलग समुदाय से हैं।
महुआखेड़ा क्षेत्र के एक कालोनी रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे हैं। कुछ महीने पहले क्षेत्र के ही सोहिल से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी। युवक पेंटिंग का काम करता है। महिला ने उसे घर में पेंट के लिए बुलाया। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। युवक का आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच शुक्रवार रात करीब एक बजे महिला ने युवक को मिलने के लिए बुला लिया। महिला ने बच्चों को एक कमरे में सुला दिया। इसके बाद प्रेमी युगल दूसरे कमरे में चले गए। खटपट की आहट सुनकर महिला के ससुर की आंख खुल गई। यह देख वह माजरा समझ गए। उन्होंने पड़ोसियों को बताया तो मोहल्ले के लोग आ गए।
स्थानीय लोगों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बामुश्किल आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया। आरोपी के मोबाइल में महिला की अश्लील वीडियो भी मिली हैं। बाद में उसे थाने ले गए। वहां जब महिला से पूछताछ हुई तो उसने प्रेम संबंधों से इंकार कर दिया और युवक के खिलाफ बयान दिए। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला व युवक की फेसबुक पर बातचीत हुई थी। इसी बीच युवक महिला से मिलने पहुंच गया, जहां परिजनों ने उसे पकड़ लिया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।