किसानों ने आंदोलन किया खत्म, एमपी सरकार ने मांग को लागू करने दिया भरोसा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-30 02:12 GMT

एमपी। राजधानी भोपाल में कई दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे किसानों ने सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया. सरकार ने मूंग की MSP पर खरीद बढ़ाने, खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म करने और किसानों की अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया.

पूरे आंदोलन की जड़ मूंग की MSP पर खरीद थी. किसानों का कहना था कि इस साल रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है, लेकिन सरकार सीमित मात्रा में ही खरीद कर रही थी. इससे बड़ी संख्या में किसानों को अपनी फसल बाजार में कम दाम पर बेचनी पड़ती. दूसरी बड़ी शिकायत खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था को लेकर थी. किसानों का आरोप था कि इस सिस्टम की वजह से समय पर खाद नहीं मिल रही और खेती प्रभावित हो रही है. इन्हीं मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 19 किसान संगठनों ने आंदोलन शुरू किया था. 

करीब दो हजार किसान नर्मदापुरम से भोपाल के लिए पैदल मार्च पर निकले थे. ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन, बिस्तर और खाना बनाने का सामान साथ था. पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेड लगाए, लेकिन किसानों ने धरना दिया और आगे बढ़ रहे थे. सबसे अहम फैसला खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का रहा. सरकार ने किसानों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सरकार के इन आश्वासनों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही कई दिनों से भोपाल की सड़कों पर डटे किसान अपना धरना खत्म कर वापस लौटने लगे हैं.

Tags:    

Similar News