ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का फर्जी वीडियो हुआ वायरल, एक्शन में पुलिस

वीडियो हो रहा वायरल.

Update: 2025-05-12 04:55 GMT
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने विश्वप्रसिद्ध ताजमहल पर हमला किया है और ताजमहल से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं. वीडियो को लेकर लोगों में भ्रम और दहशत का माहौल बन गया.
आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इस वायरल वीडियो को लेकर तत्काल संज्ञान लिया और इसकी जांच पड़ताल की. पुलिस की जांच में यह वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना) पाया गया है.
पुलिस ने अपने वॉट्सएप मीडिया ग्रुप में स्पष्ट किया है कि आगरा में ताजमहल पर किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है. यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और झूठा है. कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे 'पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला किया' जैसे भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही है.
आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने सुझाव जारी करते हुए कहा है कि ऐसे फेक वीडियो को पोस्ट या फॉरवर्ड करे. जिन यूज़र्स ने इस वीडियो को शेयर किया है, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और इस प्रकार के किसी भी भ्रामक कंटेंट को साझा करने से बचें.
Tags:    

Similar News