फर्जी NIA अफसर राजधानी में पकड़ाया, बेरोजगारों के साथ करता था ठगी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-02-19 01:44 GMT

दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने लाल किले के पास एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए का अधिकारी बताकर घूम रहा था. आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुदस्सिर अहमद मीर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, लाल किले के पास जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक कार खड़ी थी. जांच के दौरान पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद को एनआईए अधिकारी बताया और एक फर्जी एनआईए आई कार्ड भी दिखाया.

मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद आरोपी ने अपना असली नाम मुदस्सिर बताया. पुलिस जांच में पता चला कि वह लंबे समय से कश्मीरी युवाओं को एनआईए और दिल्ली पुलिस जैसी फोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था.

जांच के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर भरोसे में लेता था और फिर उनसे पैसे ऐंठता था. पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में दिल्ली के कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क और ठगी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

Tags:    

Similar News

null