फर्जी Google का HR मैनेजर ने लड़कियों का किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

गुजरात में अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने शातिराना अंदाज में ठगी करने वाले को गिर

Update: 2021-01-19 17:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: अहमदाबादगुजरात में अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने शातिराना अंदाज में ठगी करने वाले को गिर सोमनाथ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ने बताया कि आरोपी को अहमदाबाद की एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी पर मैट्रिमोनियल साइट्स पर नकली पहचान लगाने के बाद महिला के साथ बलात्कार करने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम के मूल निवासी आरोपी संदीप मिश्रा को गिरि सोमनाथ में 17 जनवरी को अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने आप को आईआईएम अहमदाबाद का पास आउट बताता था। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से कई फेंक आईडी बनाई थी।
खुद को बताता था गूगल का एचआर मैनेजर
पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को गूगल का एचआर मैनेजर बताता था। इसके चलते उसने कई बड़े घरों की लड़कियों को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ पैसों की धोखाधड़ी की है। साथ ही कई लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण भी किया है।
40 लाख बताई थी सैलरी
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर जब पूरे मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अलग-अलग नामों से खुद को मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर गूगल के एचआर मैनेजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां उसने खुद की सैलरी सालाना 40 लाख बताई थी।


Tags:    

Similar News