इंजीनियरिंग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पुलिस पर लगा ये आरोप

पीड़िता ने जो किया उसने हर किसी को हिला दिया.

Update: 2024-08-28 02:50 GMT
आगरा: आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा से रेप में नामजद एमटेक छात्र शिवांश सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले उसे निर्दोष बता रही थी। जांच में सामने आया कि लंबे समय तक आरोपित ने छात्रा का शारीरिक-मानसिक शोषण किया था। पूरे मामले में शर्मनाक बात यह कि पुलिस पहले पीड़िता को टहलाती रही। परेशान पीड़िता ने जो किया उसने हर किसी को हिला दिया।
लखनऊ निवासी युवती विवि के खंदारी कैंपस से इंजीनियरिंग कर रही थी। 11 अगस्त को उसने सिकंदरा थाने में सीनियर रहे शिवांश सिंह के खिलाफ दुराचार का मुकदमा लिखाया। आरोप लगाया कि चलती कार में उससे रेप हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। आरोपी की लोकेशन जम्मू में निकली। आरोपित आईआईटी जम्मू से एमटेक कर रहा है। पुलिस ने इसके बाद यह मान लिया कि उसका मुकदमाफर्जीहै।
इंजीनियरिंग छात्रा की रेप की शिकायत पर पुलिस का कहना था कि छात्रा ने जिस दिन दुराचार का आरोप लगाया उस दिन घटना नहीं हुई थी। पीड़िता को ही पुलिस शक की नजर से देखने लगी। पीड़िता ने सिकंदरा से पहले हरीपर्वत और न्यू आगरा थाने में भी आरोपित के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने उसे टहला दिया था। सोमवार को छात्रा ने मऊ रोड पर अपने कपड़े उतार दिए थे। उसकी इस हालत के लिए आरोपी ही जिम्मेदार है। वह तीन दिन से भटक रही थी। पुलिस ने उसे मानसिक स्वास्थ संस्थान में भर्ती कराया था।
पुलिस ने पीड़िता की मां को लखनऊ से बुलाया। आरोपित शिवांश सिंह जम्मू से आगरा आया। वह अपनी बेगुनाही के साक्ष्य दे रहा था। पुलिस ने मानसिक स्वास्थ संस्थान में पीड़िता और आरोपित का आमना-सामना कराया। पीड़िता ने सामने आने पर शिवांश सिंह को खरी खोटी सुनाई। वह गुस्से में तमतमा गई। उसने खुलकर उस पर गंभीर आरेाप लगाए।
पुलिस ने बताया कि आरोपित शिवांश सिंह मूलत: गाजीपुर के चौजाखास, तहसील जखनिया का निवासी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि आरोपित शिवांश सिंह निर्दोष नहीं है। उसने छात्रा का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया है। छात्रा की यह हालत उसके कारण ही हुई है। आरोपित की छात्रा की मां से भी फोन पर बातचीत हुई थी। छात्रा को गुस्सा ज्यादा आता है। उसने जब भी अपनी बात रखने का प्रयास किया गुस्से के कारण उसे ही गलत ठहरा दिया गया। शिवांश सिंह को प्रारंभिक जांच के बाद पकड़ा गया है। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बुधवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। वह दुराचार का आरोपित है।
मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से छात्रा को पुलिस की निगरानी में भेज दिया गया। छात्रा को महिला एसआई शिवानी की निगरानी में रखा गया। दोपहर बाद छात्रा की मां आगरा आ गईं। छात्रा को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है।

Tags:    

Similar News

-->