पश्चिम बंगाल में एनकाउंटर, रेप-मर्डर केस का आरोपी ढेर

बच्ची से दरिंदगी का मामला.

Update: 2026-07-08 03:45 GMT
Encounter: बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल को बुधवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई थी, इसी दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर पुलिस टीम पर एक राउंड गोली चला दी और मौके से भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग के दौरान आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बारूईपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सूर्यपुर लेकर पहुंची थी. पुलिस वहां अपराध के घटनाक्रम का री-क्रिएशन शुरू ही करने वाली थी कि तभी शातिर आरोपी प्रभाष ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी की गन पर झपट्टा मारकर उसे छीन लिया.
पुलिस का कहना है कि हथियार छीनने के तुरंत बाद आरोपी प्रभाष मोंडोल ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए एक राउंड फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगा. पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में तुरंत जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. इस आमने-सामने की मुठभेड़ में प्रभाष मोंडोल को गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा.
मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने घायल आरोपी प्रभाष को बिना समय गंवाए बारूईपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद उसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया. पुलिस प्रशासन ने इस एनकाउंटर की घटना के बाद आगे की जरूरी वैधानिक और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Tags:    

Similar News