एनकाउंटर ब्रेकिंग: इनामी बदमाश पकड़ाया

इससे हड़कंप मच गया।

Update: 2022-08-10 06:17 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कुन्दरकी: मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बीस हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरक्षी भी घायल हो गया।

बुधवार सुबह कुन्दरकी में पुलिस मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। पुलिस मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसका साभी फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल 20 हजार का इनामी आमिर निवासी गांव मिलक शीकमपुर थाना टांडा जिला रामपुर को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं जवाबी कार्रवाई में आरक्षी रोहित कुमार भी घायल हो गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम, एसपी ग्रामीण, सीओ समेत मैनाठेर पुलिस पहुंच गई। घायल बदमाश और आरक्षी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News