पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पेशवर हत्यारा गिरफ्तार

Update: 2023-08-12 11:32 GMT
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश पेशेवर हत्यारा और लुटेरा है। इस पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी रखा था। इस पर लूट, हत्या, चोरी और अन्य अपराध के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस चिपियाना फाटक से लोको शेड की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर संदिग्ध को देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश सोनू पुत्र कलवा सिंह का गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वर्तमान में गाजियाबाद के बापूधाम में रहता था। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।
Tags:    

Similar News