पेट्रोल-डीजल बचाने पर जोर: PM ने फिर की बड़ी अपील, क्या बड़ा संकट आने वाला है?

देखें वीडियो.

Update: 2026-05-11 14:56 GMT
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से सोने की बचत करने की अपील की. गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से उन उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना चाहिए जिनमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है.
इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कई अहम बातें कही थीं. उस दौरान उन्होंने विदेशी मुद्रा पर चर्चा की और सोने की बचत का भी जिक्र किया था. आज सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी जब-जब देश युद्ध या किसी बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है. आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं और देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से देशहित में एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक संघर्षों का भारत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है.
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे. वडोदरा के अनखोल में पीएम मोदी ने गुजरात के तीसरे सरदारधाम प्रोजेक्ट से संलग्न विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया. सरदारधाम प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ के खर्च से निर्मित 2,000 छात्र- छात्राओं की शिक्षा के लिए डॉक्टर दुष्यंत और दक्षा पटेल छात्रालय का लोकार्पण भी किया गया.
Tags:    

Similar News