उड़ान भरने के 22 मिनट बाद ही इंदौर से चेन्नई जा रहे इंडिगो के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर से चेन्नई जा रहे इंडिगो के विमान की मंगलवार को उड़ान भरने के 22 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Update: 2021-02-16 17:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंदौर से चेन्नई जा रहे इंडिगो के विमान की मंगलवार को उड़ान भरने के 22 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में स्टाफ सहित करीब 100 यात्री सवार थे। इंदौर से 25 नाटिकल माइल दूरी पर काकपिट के कांच में दरार आ गई थी। इस कारण विमान को वापस उतारना पड़ा। अगर कांच टूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

काकपिट के कांच में दरार आ जाने से इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
विमानतल निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया इंडिगो की उड़ान संख्या सिक्स-ई 6195 इंदौर से चेन्नई के बीच चलती है। मंगलवार दोपहर 3.41 बजे विमान ने इंदौर से उड़ान भरी। करीब चार मिनट बाद 3.45 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी कि वह 25 नाटिकल माइल दूरी है, लेकिन काकपिट के कांच में दरार आ गई है, इसलिए वापस लैंड करवाना पड़ेगा। यह सूचना मिलते ही सभी विभागों को हरकत में लाया गया और विमानतल पर इमरजेंसी घोषित की गई। फिर 4.03 बजे विमान ने सकुशल लैंड कर लिया।
इंडिगो प्रबंधन ने कहा- सभी यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया
इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों के लिए दूसरे विमान का प्रबंध करके सभी यात्रियों को उससे रवाना कर दिया गया। 61 यात्री चेन्नई गए, शेष यात्री बेंगलुर, हैदराबाद, कोयंबटूर और कोच्चि रवाना हुए। डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की एक टीम मामले की जांच करेगी। तूफान से हुआ हादसा प्रबंधन सूत्रों के अनुसार पायलट ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार उड़ान भरने के बाद सब ठीक था, लेकिन अचानक एक तूफान आया जिससे जोरदार झटका लगा। इससे संभलने के बाद देखा तो काकपिट का कांच टूट चुका था।


Tags:    

Similar News