गुवाहाटी। सोशल मीडिया के दौर में कई चीजें नजरों के सामने से गुजरती हैं, जिसे देखते के बाद लोग गुदगुदाते हैं तो कभी सहम जाते हैं। ऐसे में एक हाथी का वीडियो चर्चा में है। जहां वह दुकानदार के सामने दादागिरी करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक हाथी धीरे से दुकान में घुसा, कुछ बिस्कुट और मिठाई खाई। जब वह वापस जा रहा तो उसने बिस्कुट के पैकेट जैसी दिखने वाली चीजों को साथ ले जाता है। वीडियो शेयर करने वाले का दावा है कि यह असम के गुवाहाटी की घटना है, जहां गजराज दादागिरी पर उतारू हो गया। हाथी मंगलवार दोपहर गुवाहाटी के सतगांव इलाके में एक भोजनालय में घुस गया। दुकान के सामने तरह-तरह की मिठाइयां और बिस्कुट की लाइन लगी हुई थी।
हाथी को दुकान में घुसता देख ग्राहक डर के मारे भाग खड़े हुए। हाथी दुकान में घुसता है और सबसे पहले कुछ मिठाई खाता है। इसके बाद बिस्किट जैसी चीजों पर हाथ साफ करता है। उसके बाद, वह खाने कि कुछ और चीजों को अपनी सूंढ़ में रख कर सड़क की ओर चल देता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी एक-एक करके मिठाई उठा रहा है। हाथी का उत्पात देख दुकानदार कागज में आग लगाकर हाथी को भगाने की कोशिश करता नजर आया। लेकिन हाथी को इसकी कोई परवाह नहीं थी। अपना लक्ष्य पूरा करने के बाद ही वह दुकान से निकला। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाथी अमचांग वन्यजीव अभयारण्य से इलाके में दाखिल हुआ था। क्षेत्र में हाथियों के घुसते ही आम लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। पेट पूजा करने के बाद वह वापस जंगल चला जाता है। बता दें वन्यजीव संरक्षण केंद्र साइट मोहल्ले से 6 किमी दूर है।
जनता से रिश्ता इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tags: