चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की

Update: 2025-07-23 07:15 GMT

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नया उपराष्ट्रपति कौन होगा? देश को इंतजार है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण अब भारत के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. संविधान के अनुच्छेद 68 के तहत उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने पर जल्द से जल्द चुनाव कराना अनिवार्य है. नियम के मुताबिक, यह प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 तक पूरी करनी होगी.

दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार यानी 21 जुलाई 2025 को अचानक इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी. किसी को भी भनक नहीं लगी थी कि ऐसा भी कुछ होगा. खुद राष्ट्रपति भवन के स्टाफ हैरान थे कि जगदीप धनखड़ अचानक राष्ट्रपति से मिलने क्यों पहुंचे थे. जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह सेहत को प्राथमिकता देने के चलते इस्तीफा दे रहे हैं, मगर कांग्रेस को इस फैसले में कुछ दाला में काला जैसा दिख रहा है.

Tags:    

Similar News

null