दरिंदगी: किशोरी को बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, घर की साफ-सफाई के बहाने बुलाया

पुलिस में शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया।

Update: 2024-07-31 02:46 GMT

सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ: लखनऊ के कुर्मांचलनगर में घर की साफ- सफाई के बहाने घर ले जाकर बुजुर्ग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के मुताबिक वह कुर्मांचल नगर के प्रभातचंद जोशी (62) के घर में कुछ वर्ष पहले काम करती थी। बीते 21 जलाई को घर के पास प्रभातचंद जोशी मिले। उससे कहा कि कुछ समय से घर पर कोई नहीं है।
पूरा घर गंदा पड़ा है। घर पर आकर साफ- सफाई कर दो। वह अगले दिन उनके घर पहुंची। वह झाड़ू लगा रही थी। तभी प्रभातचंद ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया।
घटना से वह सहम गई। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए 26 जुलाई को उसने गाजीपुर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पॉलिटेक्निक चौकी इंचार्ज धनपाल सिंह के मुताबिक आरोपित प्रभातचंद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->