भारी जीत के बाद इलांगोवन आज लेंगे विधायक के रूप में शपथ

Update: 2023-03-10 05:42 GMT
चेन्नई (आईएएनएस)| कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई.वी.के.एस इलांगोवन शुक्रवार सुबह विधायक पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
एलंगोवन ने इरोड पूर्व उपचुनाव में 66,087 मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के के.एस. थेन्नारासू को हराया था।
एलंगोवन की भारी जीत ने द्रमुक, कांग्रेस के मोर्चे को 2024 के आम चुनावों के लिए जरूरी बढ़त दी है।
उपचुनाव जीतने के बाद, दिग्गज नेता ने अपनी जीत का श्रेय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को दिया।
Tags:    

Similar News

-->