नाले में बही यात्रियों से भरी ईको, 9 की मौत 2 को बचाया गया

देखें वीडियो.

Update: 2026-08-10 11:23 GMT
Rajgarh: राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ।
पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। कार मुकेश सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। वही कार चला रहा था। वह और हुकुम सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर मुकेश को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने कार आगे बढ़ा दी, जो नाले में बह गई। एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। SDERF की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। टीआई राहुल रघुवंशी ने बताया कि इसमें कोई नहीं मिला।
Tags:    

Similar News