ED का बड़ा एक्शन, प्राइवेट जेट को कर लिया जब्त, मचा हड़कंप

जानें कीमत.

Update: 2025-03-08 09:32 GMT
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है. ED ने ₹850 करोड़ के फाल्कन घोटाले से जुड़ा प्राइवेट जेट जब्त कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई शुक्रवार की.
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हॉकर 800A जेट (N935H) जब्त किया है. ये जेट कथित रूप से ₹850 करोड़ के फाल्कन घोटाले के मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार का बताया जा रहा है.
अमरदीप कुमार ने इस विमान का इस्तेमाल 22 जनवरी को दुबई भागने के लिए किया था. जांच में विमान के स्वामित्व की पुष्टि हुई और सामने आया कि अमरदीप कुमार इस जेट के लाभार्थी मालिक हैं.
इस जेट को 2024 में 1.6 मिलियन डॉलर (₹14 करोड़) में 'प्रेस्टीज जेट्स इंक' के जरिए खरीदा गया था. इस डील में घोटाले के पैसे का उपयोग किया गया था. ईडी का दावा है कि फाल्कन ग्रुप के पोंजी स्कीम से मिले पैसे को इस जेट की खरीद के लिए डायवर्ट किया गया था.
फाल्कन ग्रुप ने निवेशकों से ₹1,700 करोड़ जुटाए, जिसमें हाई रिटर्न का लालच देकर फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग निवेश योजना चलाई गई. ₹850 करोड़ वापस किए गए, लेकिन 6,979 निवेशकों को भुगतान नहीं मिला. कंपनी के प्रमुख अधिकारियों में चेयरमैन और एमडी अमरदीप कुमार शामिल हैं, जो अभी भी फरार हैं.
15 फरवरी को साइबराबाद पुलिस ने फाल्कन कैपिटल वेंचर्स के वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार ओडेला और डायरेक्टर काव्या नल्लुरी को गिरफ्तार किया था.
Tags:    

Similar News