Vedanta Group के कई ठिकानों पर ईडी की रेड, मचा हड़कंप

Update: 2026-06-02 05:18 GMT

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को वेदांता समूह के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह पर ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन की जांच का हिस्सा हैं। मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ईडी FEMA के तहत कब एक्शन लेता है
ईडी FEMA के तहत तब एक्शन लेता है जब उसे किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा विदेशी मुद्रा लेनदेन में उल्लंघन का संदेह होता है। इसमें अधिकतर ऐसे मामले शामिल होते हैं जैसे अवैध रूप से विदेश में धन हस्तांतरण करना, हवाला, विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करना, या विदेशी निवेश से संबंधित नियमों का पालन न करना।

Tags:    

Similar News