आर्थिक राशिफल, 22 मई 2023

Update: 2023-05-22 00:33 GMT

मेष आर्थिक राशि: कई कार्यों को पूरा करेंगे

मेष राशि वाले अगर योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो आज कई कार्यों को पूरा करेंगे। कारोबार की चल रही आर्थिक समस्याओं का समाधान निकालेंगे। पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ होगा। जब भी आपको छोटी मोटी रकम या सहायता की जरूरत होगी तो आपको इन्हीं लोगों का भरोसा करना होगा, जो आप आपके विरूद्ध चल रहे हैं।

वृष आर्थिक राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

वृषभ राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर रहे हैं। एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में ले लेने से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। यदि आप समय के अनुसार चल रहे हैं तो जरूरत के मुताबिक कारोबार में थोड़ा रिस्क ले सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

मिथुन आर्थिक राशि: आज अच्छा लाभ होगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आयात निर्यात से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ होगा और कारोबार में विस्तार होगा। काफी समय के बाद अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने की फुरसत मिलेगी। घर की महिलाए खुद का बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए अपने वस्त्र आभूषण आदि का रखरखाव समय पर करवा लेना चाहिए।

कर्क आर्थिक राशि: सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन कई कार्यक्रम तैयार पड़े हैं। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। साथ ही परिवार की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए धन खर्च भी करेंगे। साझेदारी में काम करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए समय लाभदायक रहेगा।

सिंह आर्थिक राशि: उन्नति से मन प्रसन्न होगा

सिंह राशि वाले व्यापारी और दुकानदारों को अच्छा लाभ होगा। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। भाई-बहनों के करियर में वृद्धि देख मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया बिजनस शुरू कर रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। मौज मस्ती पर ज्यादा धन खर्च ना करें अन्यथा समस्या हो सकती है।

कन्या आर्थिक राशि: रिश्ता मजबूत होगा

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आमदनी वृद्धि के लिए नौकरी बदल रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी होगी। पुराने निवेश से अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। किसी वाहन या जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

तुला आर्थिक राशि: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

तुला राशि वालों के लिए नई काम की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर जरूरी कदम उठाने आवश्यकता है। व्यापारिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी लेकिन अपने सामान का ध्यान रखें। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो जाएगा।

वृश्चिक आर्थिक राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज कई बदलाव और उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आज कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में कार्यकुशलता के बल पर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

धनु आर्थिक राशि: लाभ के बन रहे योग

धनु राशि वालों का रोमांस के मामले में नफरत और प्रेम का लेखा जोखा बराबर रहता है। पारिवारिक बिजनस में लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपमे से कई लोग ऐसे हैं, जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ लोग अपने लव लाइफ को विवाह में तब्दील करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

मकर आर्थिक राशि: माहौल बहुत शांत रहेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में ध्यान केंद्रित होगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको किसी अच्छे काम का पुरस्कार मिल सकता है। घर में माहौल बहुत शांत रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ की अच्छी खबरें मिलेंगे और धन लाभ भी होगा।

कुंभ आर्थिक राशि: व्यापार में उन्नति होगी

कुंभ राशि वाले आज मन पर पूरा नियंत्रण रखें। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते हैं, जिसकी वजह से कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। महिला प्रसाधन, सौंदर्य उत्पाद और इत्र से संबंधित कारोबार कर रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा और व्यापार में उन्नति होगी।

मीन आर्थिक राशि: ख्याति और यश बटोरेंगे

बृहस्पति ग्रह की सहायता से आप अपने कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। अगर गंभीर होकर अपने कार्य में तत्पर हैं तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं। समय का सहयोग अगर मिलता रहा और आपकी इच्छाशक्ति इसी तरह से कायम रही तो वह समय भी दूर नहीं होगा, जब आप अपने मन के मालिक होंगे।

Tags:    

Similar News

-->