आज भाग्‍य के सितारे बता रहे हैं कि धन के मामले में कन्‍या राशि के लोगों का दिन अच्‍छी बीतेगा। वहीं मेष राशि के लोगों को दोस्‍तों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। मिथुन राशि के लोगों को भी कहीं से धन प्राप्‍त हो सकता है। देखें धन के मामले कैसा बीतेगा दिन...

मेष राशि : भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे और विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतुष्टि होगी और भाग्‍य साथ देगा। शाम के समय परिवार और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। रात्रि में किसी कारण से परिवार के लोगों पर खर्च भी हो सकता है।

वृष राशि : आपका खर्च भी होगा

आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। खराब खानपान से बचें और हल्‍का आहार लें। आज आलस्य की वजह से ऑफिस का काम करने का मन नहीं करेगा। ध्यान रखें क‍ि किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक हो सकती है। सायंकाल से रात्रि तक किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और इसमें आपका खर्च भी होगा।

मिथुन राशि : आर्थिक लाभ की उम्मीद

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने के वाले में सोच रहे हैं। जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आज आप किसी प्रकार के आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के मामले में निवेश न करें तो ही बेहतर होगा।

कर्क राशि : तरक्‍की की राह पर आगे बढ़ेंगे

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे और लाभ प्राप्‍त करेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनके साथ से आप तरक्‍की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि : धन का लेनदेन न करें

आज लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और ऑफिस में भी हर प्रकार का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा। आज आपको डॉक्‍टर के पास भी जाना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। शाम के वक्‍त आपको किसी से धन का लेनदेन नहीं करना चाहिए। रात में कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि : आर्थिक मामलों में भाग्‍य साथ देगा

आज का दिन आपको हर प्रकार का सहयोग ऑफिस के लोगों से प्राप्‍त होगा। आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का हल निकल सकता है। सावधान रहें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला राशि : सफलता आपके कदम चूमेगी

आज आपको व्‍यापार के मामले में व्यापारिक साझेदारी निभाने की जरूरत है और क्रोध पर काबू रखकर कोई फैसला करें। आज आप हर भूमिका को बेहतर ढंग से निभाएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। शाम का वक्‍त मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि : कठिनाइयों का सामना

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप प्रफेशनल लाइफ में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु राशि : ऊर्जा बर्बाद न करें

सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में आनंद की प्राप्ति होगी। ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें और भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।

मकर राशि : लाभ होने की उम्‍मीद है

आज आपके जीवन में कुछ महत्‍वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं और इनमें आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। आज आप किसी कठिन दौर से गुज़र सकते हैं। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। आप आज सच्‍चाई का सामना करेंगे तो भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती हैं। लेकिन आप सभी समस्‍याओं से पार पा लेंगे।

कुंभ राशि : भावनाएं हावी रहेंगी

कुंभ राशि के स्‍वामी शनि की कृपा आज आप लोगों पर रहेगी और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी और आप कोई काम करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। हर क्षेत्र में लाभ होगा।

मीन राशि : दोस्‍त आपका साथ जरूर देंगे

आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़े तो दोस्‍त आपका साथ जरूर देंगे।


Tags: