आर्थिक राशिफल, 5 जून 2023

Update: 2023-06-05 00:35 GMT

मेष आर्थिक राशिफल : परेशानियों से मिलेगी राहत

मेष राशि के लोगों को आज परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी।अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

वृषभ आर्थिक राशिफल : खुद के लिए करेंगे खरीदारी

वृषभ राशि के लोग आज शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा करेंगे। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल : समय तेजी से आगे बढ़ेगा

मिथुन राशि के जातकों का समय आज काफी तेजी के साथ आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी लोग हैरान होंगे। खुद आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

कर्क आर्थिक राशिफल : किसी बात को लेकर रहेगी चिंता

कर्क राशि के जातक आज किसी बहन भाई की चिंता में काफी समय बीतेगा साथ ही कुछ धन खर्च हो सकता है। आज भी आपको किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। । यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह आर्थिक राशिफल : कारोबार की चिंता सताएगी

सिंह राशि के व्यापारी वर्ग के लोग आज कारोबार की चिंता में अपना समय व्यतीत करेंगे। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम त्यागना पड़ेगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : भागदौड़ भरा रहेगा दिन

कन्या राशि के लोग आज विशेष प्रकार की भागदौड़ में रहने वाले हैं। हालांकि, आज की गई भागदौड़ के नतीजे आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाले हैं। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : कोई चिंता परेशान करेगी

तुला राशि के जातकों को फिलहाल, किसी बात को लेकर बिना बात ही चिंता और परेशानी रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : तनाव हावी न होने दें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अकस्मात मंगलमय समाचार दिलाने वाला है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु आर्थिक राशिफल : नए संपर्क से लाभ होगा

धनु राशि के लोगों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मीन आर्थिक राशिफल : उन्नति के मिलेंगे कई अवसर

मीन राशि के जातकों के उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : अधिकारियों से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि के लोगों पर आज उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने के कई अवसर आज दिनभर बने रहेंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मकर आर्थिक राशिफल : आज बढ़ेगा आपका सम्मान

मकर राशि के लोगों को आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है।

Tags:    

Similar News

-->