आर्थिक राशिफल, 3 जुलाई 2023

Update: 2023-07-03 00:36 GMT

मेष आर्थिक राशिफल: किसी को कर्ज देना पड़ेगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दे सकते हैं। इससे उन्‍हें मदद मिलेगी। आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकाल लेंगे। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपको किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

वृष आर्थिक राशिफल: मेहनत का फल अच्‍छा मिलेगा

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा बिजी रहेगा। आज दिन की शुरुआत व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है, बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। आज आपको मेहनत का फल अच्‍छा मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्‍य रहेगा। आज आप दूसरों की भावनाओं को पहचानकर उनका साथ देंगे। उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्‍या का समाधान निकालने में सफल होंगे।

कर्क आर्थिक राशिफल: कोई आपकी खास मदद करेगा

कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। आज आपके घर में कोई आपकी खास मदद करेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल: दिन खुशियों से भरा रहेगा

सिंह राशि के लोगों के दिल आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहस न करें। ऐसा करने से आपको तनाव के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।

कन्या आर्थिक राशिफल: बिजनस में जोखिम न उठाएं

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का मन बन सकता है और ऐसा करने में बजट का ध्‍यान रखें। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

तुला आर्थिक राशिफल: जेब का खास ख्याल रखें

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ होगा और आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो अभी आपके काम की न हों। आपके ऑरिज़नल आइडियाज लोगों को पसंद आएंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: बजट देखकर उधार दें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा। आज का दिन आपको काफी बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना पड़ सकता है। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपना बजट देख लें और फिर उधार दें।

धनु आर्थिक राशिफल: बड़े बुजुर्गों से बहस न करें

धनु राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और मन लगेगा। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहस न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं।

मकर आर्थिक राशिफल: ऑफिस में प्रमोशन होगा या सैलरी बढ़ेगी

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आज सुबह से ही किसी नए कार्यक्रम को लेकर आपके मन में उत्‍सुकता रहेगी। आपके अन्दर शक्ति और एनर्जी बढ़ेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपने दिमाग और उमंगो पर काबू रखें।

कुंभ आर्थिक राशिफल: आपकी किस्‍मत रंग लाएगी

कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है। आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी करने में आपको किस्‍मत आपका साथ देगी और आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। एक बार अनुभव हो जाने पर आपकी किस्‍मत रंग लाएगी। आज कहीं से रुका धन प्राप्‍त होने से हर्ष होगा।

मीन आर्थिक राशिफल: सफलता आपके कदम चूमेगी

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक दायरे में लोकप्रियता हासिल करेंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।


Tags:    

Similar News

-->