आर्थिक राशिफल, 27 दिसंबर 2021

Update: 2021-12-27 00:31 GMT

मेष:  सोमवार सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। कुछ राशियों के लोगों के कर्ज भार में कमी आएगी और प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। वहीं कुछ राशियों के लोगों को दैनिक कार्यों को करने में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…

आज आपकी राशि पर षष्ठम भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्य क्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। नवम भाव में बैठकर तृतीय को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन:

चतुर्थ भाव में चंद्रमा और राशि से द्वादश भाव में वृष राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कर्ज भार में कमी होगी। वृष राशि का राहु अकस्मात् अग्रिचोर भय कारक है, सावधान रहें।

कर्क:

आपकी राशि पर कुंभ का बृहस्पति तथा तृतीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। सायंकाल का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या:

आपकी राशि से नवम राहु संचार कर रहा है, चंद्रमा आज प्रथम भाव में ईष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थकारक है। अतः अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर:

आज आपकी राशि से नवम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय केंद्र में राजनितिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:

राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से कुंभ राशि का होकर द्वादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा आज सप्तम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->