आर्थिक राशिफल, 26 फरवरी 2022

Update: 2022-02-26 00:33 GMT

मेष: आर्थिक मोर्चों पर आज का दिन कई राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ जातकों को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन फल देने वाला साबित होगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको जिन लोगों के साथ अनबन चल रही है उनके साथ अपने रिश्तों को सुधारने की सलाह दी जाती है। शाम के वक्त आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है साथ ही आज किसी खास दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर पर संतोषजनक रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ तालमेल से लाभ मिल सकता है। आज नई डील होने की भी संभावना है जिससे आपके पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। हांलाकि आज आपकी कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपको कुछ कष्ट दे सकते हैं।

मिथुन: मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचाार मिलने से मन खुश रहेगा। शाम होते-होते आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अपनी वस्तुओं को लेकर थोड़ा सचेत रहें, आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शानदान रहने वाला है। चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से आपको संपत्ति लाभ हो सकता है यानी की आज मकान या दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आपके मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह: सिंह राशिवालों के लिए आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अपनी वाणी और सरल स्वभाव के कारण आज आपको खूब सम्मान मिलेगा। हांलाकि, आज आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आंखों से संबंधित बीमारी होने की भी आशंका है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों का आज रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। दिन आगे बढ़ने के साथ ही कानूनी विवाद या मुकदमों में आपको जीत हासिल होने से खुशी मिलेगी। आज किसी शुभ कार्य के लिए आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला: तुला राशि वालों का आज का दिन सुखद बीतेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपको अच्छी खासी मात्रा में धन लाभ होने का सुख मिलेगा। आज आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे आपके ऊपर उनका प्रभाव कम होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है। आज आपको कोई आंतरिक बीमारी होने की आशंका है। इसलिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मुलाकात कर उनसे सलाह मशवरा करें। आर्थिक मोर्चों पर भी आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ गठजोड़ करने का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से आज अच्छी खासी मात्रा में धन हाथ लगने के योग बने हुए हैं। रात के समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का आदर और सहयोग मिलेग। आपको सलाह दी जाती है कि आज शाम के समय किसी झगड़े या विवाद में न पड़े क्योंकि इसका परिणाम आपके लिए सही नहीं रहेगा। अपने माता पिता का आज अधिक ख्याल रखें उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है जिस कारण आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप जो काम करें उसमें सावधानी बरतें वरना आपको निराश होने पड़ सकता है। आज किसी के साथ भी झगड़े या विवाद में न उलझें।

मीन: मीन राशि के जातक आज रुपये पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। अपने बहनोई और साले से लेन-देन न करें नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं। आज धार्मिक कामों में आपका खर्चा हो सकता है। अपने सामान को लेकर भी सचेत रहें किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है।

ऐस्ट्रॉलजर आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

Tags:    

Similar News

-->