आर्थिक राशिफल, 25 मई 2022

Update: 2022-05-25 00:35 GMT

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों को लाभ होगा। यात्रा सामान्य रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के वक्‍त आपकी योजनाओं की पूर्ति होगी। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ:

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदेंगे। शुभ व्यय होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और भाग्‍य साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। कोई भी नई योजना आरंभ न करें। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। आज नौकरी और धन के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

कर्क:

आज के दिन भाग्‍य साथ देगा और जीवनसाथी एवं व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्‍त होगा। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। अवरोध होने पर भी कुछ कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कन्या:

सप्तम भाव में चन्द्रमा योग और सप्तम प्रमुख पराक्रम भाव घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। अतः समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से असहज स्थिति पैदा हो सकती है। शाम से लेकर रात तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला:

आज जन्म का राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है।

वृश्चिक:

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्मसंतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

धनु:

आज का दिन शुभ है और आज आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर:

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है और खर्च भी बढ़ सकता है। गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रही लड़ाई दूर होगी। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें।

मीन:

आज का दिन आपके लिए खुशी वाला है। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा। आचार्य कृष्‍णदत्‍त शर्मा


Tags:    

Similar News