आर्थिक राशिफल, 20 जून 2023

Update: 2023-06-20 00:34 GMT

मेष आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में होगा परिवर्तन

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कराने वाला रहेगा। जिस वजह से ऑफिस में साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आज आपका काफी समय परोपकार के कार्यों में बीतने वाला है। दरअसल, आज आप दूसरों की मदद के लिए काफी तैयार रहेंगे।

वृषभ आर्थिक राशिफल : आज मिलेगा शुभ समाचार

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी सुखद रहने वाला है। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज शाम के समय आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : संपत्ति की अभिलाषा पूरी होगी

मिथुन राशि के जातकों को आज पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आज आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। शाम से लेकर रात तक वाहन का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें। आज आपको पत्नी पक्ष से वांछित सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : बड़ी मात्रा में होगा धन लाभ

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं आज आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह आर्थिक राशिफल : रुके कार्य होंगे संपन्न

सिंह राशि के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता हासिल होगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ती भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आज प्रियजनों के साथ शाम से लेकर रात तक का समय हंसी खुशी से बीतेगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि के लोगों को कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। सरकारी कामकाज में आपको पूरी मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक आपको लाभ की प्राप्ति होने के योग हैं।

तुला आर्थिक राशिफल : भागदौड़ रहेगी अधिक रहेगी

तुला राशि के लोगों को आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। साथ ही साथ आपके आय के नये स्रोत बनेंगे, आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

वृश्चिक राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपके सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल : लेनदेन में रहें सतर्क

धनु राशि के लोगों को आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी।

मकर आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मकर राशि के लोगों को आज व्यापारिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले आज मजबूत रहने वाली है। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंग। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ आर्थिक राशिफल : खर्चा पहले से अधिक रहेगा

कुंभ राशि के लोगों को आज काफी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। साथ ही आपके खर्च भी पहले से ज्यादा रहेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन आर्थिक राशिफल : बिजनेस में होगी प्रोग्रेस

मीन राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन काफी आनंद के साथ बीतेगा। आज पास और दूर की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Tags:    

Similar News

-->